फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Additional Deputy Commissioner Jyoti Assumes Charge

Faridabad News: अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने संभाला पदभार

Thu, 02 Apr 2026 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Additional Deputy Commissioner Jyoti Assumes Charge
नूंह। हरियाणा सरकार द्वारा हाल ही में किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2022 बैच की आईएएस अधिकारी ज्योति ने नूंह में अतिरिक्त उपायुक्त नूंह के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। लंबे समय से रिक्त चल रहे एडीसी जैसे पद पर नियमित अधिकारी के आने से जिले की विकास योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इससे पहले डीएमसी दलबीर सिंह को एडीसी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा हुआ था। वहीं नवनियुक्त एडीसी ज्योति इससे पहले पलवल में उप-मंडल अधिकारी (सिविल) के पद पर कार्यरत रह चुकी हैं। पदभार ग्रहण करने के उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं पंचायत स्तर की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed