{"_id":"68fa7b86d7f1f5d4fe078d55","slug":"additional-buses-operated-on-bhai-dooj-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54140-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: भाई दूज पर किया गया अतिरिक्त बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: भाई दूज पर किया गया अतिरिक्त बसों का संचालन
विज्ञापन
अलीगढ़ व आगरा रूट पर सबसे ज्यादा बसें चलाई गईं
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भाई दूज के अवसर पर बल्लभगढ़ डिपो से सबसे ज्यादा बसें अलीगढ़ व आगरा रूट पर चलाई गईं । आम दिनों के मुकाबले डिपो से 5 से 7 अतिरिक्त बसें संचालित हुईं। ड्यूटी इंचार्ज नरेंद्र राणा ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह से ही यात्रियों की भीड़ डिपो में देखने को मिल रही थी।
डिपो से अलीगढ़ व आगरा के रूट पर हर रोज 8 से 10 बसों का संचालन किया जाता है लेकिन भाई दूज की वजह से 15 से 20 बसों का संचालन आगरा व अलीगढ़ रूट पर किया गया । इसके अलावा चंडीगढ़ रूट पर 15 बसों का संचालन किया गया। इनमें एसी व सामान्य बसें शामिल रहीं। वहीं रोहतक रूट पर 3, जयपुर रूट पर दो, रेवाड़ी रूट पर दो बसों का संचालन किया गया। लोकल रूट पलवल और गुरुग्राम पर भी यात्रियों की सुविधा के अनुसार बस के फेरे को बढ़ाए गए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से वापस आने वाले लोगों की भीड़ अधिक होगी। इसलिए रविवार तक कुछ रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।