फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Action will be taken on illegal construction of bypass

बाईपास के अवैध निर्माण पर होगी कार्रवाई

Sun, 03 Oct 2021 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on illegal construction of bypass
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे को रफ्तार देने के लिए बाईपास रोड पर अवैध निर्माणों को जल्द ढहाया जाएगा। चार दिन विशेष तोड़फोड़ की जाएगी। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने तैयारियां पूरी कर ली है। प्राधिकरण की ओर से तोड़फोड़ के लिए प्रशासन से पुलिस फोर्स मांगी गई है। वहीं लोगों को खाली करने का नोटिस भी दे दिया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-37 से 59 तक बना बाईपास रोड डीएनडी फ्लाईओवर से सोहना तक बनने वाले दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे का हिस्सा बनेगा। जिसके लिए बाईपास रोड को 12 लेन बनाने का काम किया जा रहा है। सेक्टर-12 में सड़क के बीच पाइलिंग का काम तेजी से चल रहा है। सड़क का निर्माण करने के लिए एनएचएआई ने एचएसवीपी से लगभग 70 मीटर चौड़ी जगह मांगी हुई है, लेकिन रोड के दोनों तरफ अवैध निर्माण इस योजना में देरी का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-8 व 9 के पास पहले से ही काफी संख्या में अवैध निर्माण है। इसके अलावा सेक्टर-3 से 8 डिवाइडिंग रोड के पास बने नए पुल के साथ भी अवैध निर्माण है। सेक्टर-2 के पास, शाहुपुरा मोड़ के पास, सेक्टर-59 के पास रोड पर अवैध कब्जे हैं। सेक्टर-37 से 59 तक रोड का लगभग हर चौराहा अतिक्रमण का शिकार है। पिछले दिनों एचएसवीपी ने रोड पर कुछ अवैध निर्माणों को तोड़ा था, लेकिन अब लोग दूसरी जगहों पर भी कब्जा करने लगे हैं। इससे काम में रुकावट आ रही है। प्राधिकरण ने छह, 10, 11 और 12 अक्तूबर को तोड़फोड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2018 में बनी थी योजना
एक्सप्रेसवे की योजना 2018 में बनी थी। इसका पहला हिस्सा दिल्ली में डीएनडी फ्लाईओवर से शुरू होकर मीठापुर तक 9 किलोमीटर, दूसरा मीठापुर से बल्लभगढ़ में मलरेना पुल तक 24 किलोमीटर और तीसरा मलेरना पुल से सोहना तक 26 किलोमीटर होगा। एक्सप्रेसवे दिल्ली में डीएनडी फ्लाईओवर से शुरू होकर आगरा नहर के साथ-साथ सेक्टर-37 आकर बाईपास रोड से जुड़ना है। आगे बल्लभगढ़ में कैल गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को पार कर सोहना पहुंचेगा। यहां पर यह कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे से कनेक्ट हो जाएगा। वहां से वडोदरा व मुंबई एक्सप्रेसवे को लिंक कर दिया जाएगा।

वर्जन
बाईपास रोड पर अवैध निर्माणों को हटाने की तैयारी की गई है। इसके सभी अधिकारियों को आदेश जारी किए गए। इसके लिए पुलिस भी मांगी गई है। जल्द ही रोड पर अतिक्रमण व अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। - मोनिका गुप्ता, प्रशासक, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed