{"_id":"61360d3d8ebc3e32763ae0db","slug":"action-has-been-stopped-in-jamai-colony-faridabad-news-noi6029938130","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमाई कॉलोनी में तोड़फोड़ करने गई टीम बैरंग लौटी, लोगों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमाई कॉलोनी में तोड़फोड़ करने गई टीम बैरंग लौटी, लोगों ने किया विरोध
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम तोड़फोड़ दस्ता सोमवार को जमाई कॉलोनी में कार्रवाई के लिए पहुंचा। लोगों के भारी विरोध के बीच दस्ते को बिना तोड़फोड़ के लौटना पड़ा। डरे-सहमे लोगों में दिनभर अफरातफरी का माहौल रहा। लोगों ने कहा कि कार्रवाई रोकने के लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट में सुनवाई से पहले निगम उनके आशियानों को नहीं तोड़ सकता। निगम की ओर से मंगलवार को कॉलोनी में तोड़फोड़ की जा सकती है।
खोरी मामले में सुनवाई के दौरान 23 जुलाई को सुुप्रीम कोर्ट ने अरावली में वन भूमि पर बने सभी प्रकार के निर्माणों को ढहाने के आदेश दिए हैं। कोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए नगर निगम पिछले कई दिनों से अरावली में तोड़फोड़ कार्रवाई कर रहा है। खोरी गांव कार्रवाई कर साफ करने के बाद फार्म हाउसों को तोड़ा गया है। ये कार्रवाई खानापूर्ति तक सीमित रही। क्योंकि अरावली वन क्षेत्र में करीब 140 फार्म हाउस, शिक्षण संस्थान, होटल, सोसाइटियां बनी हुई हैं।
तोड़फोड़ कार्रवाई करीब नौ फार्म हाउस पर हुई है। दो दिन पहले गुरुकुल इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के महालक्ष्मी वाड़ा में तोड़फोड़ की गई। लेकिन गुरुकुल कॉलोनी को छोड़ दिया गया। एक सप्ताह पहले अरावली में सैनिक कॉलोनी चौक पर बसी जमाई कॉलोनी में निगम ने नोटिस जारी कर तोड़फोड़ कार्रवाई की तैयारी की थी। सोमवार को निगम की टीम दस्ता के साथ कॉलोनी में पहुंची। लेकिन स्थानीय लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका का हवाला देकर कार्रवाई रुकवा दी।
विज्ञापन
जमाई कॉलोनी में तोड़फोड़ के लिए टीम गई थी। लोगों के विरोध के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। लोगों को हिदायत दी गई है कि वह अपने घरों को जल्द खाली कर दें, नहीं तोड़ दिए जाएंगे। मंगलवार को उच्च अधिकारियों के आदेश पर कॉलोनी में तोड़फोड़ की जा सकती है।
- जीतराम, एसडीओ नगर निगम