{"_id":"6a6cfe44eb85bde1080648b4","slug":"achievers-cricket-club-defeated-rcc-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76256-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अचीवर्स क्रिकेट क्लब ने आरसीसी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अचीवर्स क्रिकेट क्लब ने आरसीसी को हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आरसीसी क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में अचीवर्स क्रिकेट क्लब ने आरसीसी को 19 रन से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई अचीवर्स ने नौ विकेट पर 139 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से गौरव ने 44 और अशोक कुमार ने 28 रन बनाए।
आरसीसी के लिए हर्षित गौर ने चार जबकि हरेंद्र को दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीसी की टीम 17.5 ओवर में 120 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए उदय सिंह ने 56 और कपिल ने 18 रनों का योगदान दिया।
अचीवर्स क्लब के लिए हेमंत प्रजापति ने 29 रन देकर पांच जबकि गौरव को दो विकेट मिले। आरडी प्रजापति को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।