{"_id":"6a7384db9fe4c90bfe021a44","slug":"accused-wanted-for-misappropriating-goods-arrested-from-bihar-jail-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76722-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ट्रक से 19.10 लाख का माल गायब करने वाला इनामी आरोपी बिहार जेल से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ट्रक से 19.10 लाख का माल गायब करने वाला इनामी आरोपी बिहार जेल से गिरफ्तार
विज्ञापन
तीन वर्ष पुराने मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया आरोपी, कार बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। तीन साल पहले ट्रक से 19.10 लाख का माल गायब करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने पांच हजार के इनामी आरोपी नईम निवासी गांव सतपुतियाका, जिला नूंह को बिहार की अररिया जेल से 5 अगस्त को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है।
आरोपी वर्ष 2023 में हुई वारदात के बाद से गायब था और बिहार में इसी तरह के एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में बंद था। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद की गई है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, सेक्टर-21सी निवासी हिमांशु शर्मा की शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत में बताया गया था कि उनकी ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक 18 जून 2023 को मानेसर स्थित एक ई-कॉमर्स कंपनी के वेयरहाउस से मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर हैदराबाद के लिए रवाना हुआ था। 21 जून को माल की डिलीवरी के बाद ट्रक वापस लौट आया, लेकिन 27 जून को कंपनी की ओर से सूचना मिली कि डिलीवर किए गए माल में 19,10,886 रुपये मूल्य के करीब 100 मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान कम है।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। मुख्य आरोपी नईम पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को पता चला कि वह बिहार के अररिया जिले में दर्ज एक मामले में जेल में बंद है। इसके बाद उसे प्रोडक्शन वारंट पर फरीदाबाद लाकर गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पहले ट्रक चालक और परिचालक से दोस्ती कर उन्हें पैसों का लालच दिया। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ कार से ट्रक के पीछे-पीछे तेलंगाना तक गया। सुनसान स्थान पर ट्रक रुकवाकर उसमें से करीब 100 मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान निकालकर कार में रख लिया गया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में ट्रक चालक आबिद, परिचालक यासिर सहित अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।