फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused of threatening an elderly person for demanding parking in the society

Faridabad News: सोसाइटी में पार्किंग की मांग करने पर बुजुर्ग को धमकाने का आरोप

Sun, 05 May 2024 10:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Accused of threatening an elderly person for demanding parking in the society
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-34 स्थित कनिष्का टावर सोसाइटी के लोगों ने सिक्योरिटी मैनेजर विनोद पर एक बुजुर्ग का कॉलर पकड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना शनिवार की है। आरोप है कि बुजुर्ग ने पार्किंग की उचित व्यवस्था की मांग को लेकर सोसाइटी में बैनर लगा दिए, जिससे सिक्योरिटी मैनेजर नाराज हो गया और उसने बहस शुरू कर दी।

कनिष्का टावर सोसाइटी में ए ब्लॉक फ्लैट नंबर-1005 निवासी 64 वर्षीय नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि वह अपनी पत्नी प्रवीण शर्मा (63) के साथ रहते हैं। पत्नी का इलाज चल रहा है। नरेंद्र कुमार को कई बार अस्पताल जाना होता है। कई बार पार्किंग में गाड़ियां एक-दूसरे से लगाकर खड़ी की जाती हैं, जिससे गाड़ी निकालना मुश्किल हो जाता है। गाड़ियां निकालने के लिए एक-एक करके लोगों को बुलाया जाता है। लोगों का कहना है कि पहले से ही पार्किंग में जगह कम थी, अब बिल्डर दूसरे टावरों, कर्मचारियों और बाहरी गाड़ियों को ए टावर की पार्किंग में पार्क करा रहा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ऐसे बढ़ा विवाद, थाना प्रभारी ने सुलझाया

नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह कई दिनों से बिल्डर और सिक्योरिटी मैनेजर से पार्किंग में हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में शुक्रवार को एक लिखित शिकायत भी दी गई। शनिवार को बुजुर्ग ने ए ब्लॉक में पोस्टर लगाकर पार्किंग की उचित व्यवस्था करने की मांग की। आरोप है कि सिक्योरिटी मैनेजर विनोद पोस्टर देखकर नाराज हो गया और बुजुर्ग पर चिल्लाने लगा। एक हाथ से कॉलर और एक हाथ से बुजुर्ग का हाथ पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी दी। आस-पास के 15-20 लोग एकत्रित हो गए और किसी ने डायल 112 को फोन कर दिया। इसके बाद लोग सराय थाना पहुंचे यहां एसएचओ के सामने विनोद ने बुजुर्ग से माफी मांग ली। लोगों का कहना है कि बिल्डर की मनमानी बढ़ती जा रही है। इस तरह की धमकियां वह अकसर लोगों को देते हैं। इस संबंध में बिल्डर प्रतिनिधि सुनील शर्मा से संपर्क करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों को बुलाया, मैनेजर ने मांगी माफी

लोगों की शिकायत के बाद विनोद को मौके पर बुलाया गया। बुजुर्ग और विनोद ने पुलिस के सामने अपना-अपना पक्ष रखा। इसके बाद विनोद ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी। - कुलदीप सिंह, सराय थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed