फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused of robbing a taxi from the app arrested

एप से टैक्सी बुक कर लूटने के आरोपी काबू

Thu, 10 Jun 2021 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Accused of robbing a taxi from the app arrested
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने एप से टैक्सी बुक कर लूटने के आरोप में तीन व चोरी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में फैज, इमरान उर्फ ईम्मी, आदिल और राहुल उर्फ हड्डी का नाम शामिल है। टैक्सी लूट की वारदात फैज, इमरान उर्फ ईम्मी और आदिल ने की थी। इन तीनों के खिलाफ एसजीएम नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था। चौथे आरोपी राहुल उर्फ हड्डी पर चोरी के दो मामले थाना शहर बल्लभगढ़ थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि फैज, इमरान उर्फ ईम्मी और आदिल दोस्त हैं। फैज बड़खल गांव में बिरयानी की दुकान चलाता है। आदिल मुल्ला होटल के पास वेल्डिंग का काम करता है और इमरान की बड़खल गांव में मीट की दुकान है। छह जून की रात दिल्ली गांधी नगर निवासी हर्षित अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह जूम कार कंपनी में टैक्सी चलाता है। कंपनी की एक शाखा दिल्ली मॉडल टाउन में है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 9 बजे किसी ने उसकी कार सेक्टर-48 के लिए बुक की थी। वह रात करीब साढ़े 10 बजे सेक्टर-48 में सवारी लेने पहुंचा। यहां एक सेंट्रो कार में तीन लड़के पहले से मौजूद थे। आरोपियों की गाड़ी के आगे पीछे नंबर प्लेट नहीं थी। गाड़ी से दो लड़के उतरे और हर्षित से उसकी गाड़ी की चाबी छीन ली। इसके बाद आरोपियों ने उसे बाहर खींचकर धक्का दे दिया और गाड़ी लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 प्रभारी जगमिंदर ने बताया कि तीनों आरोपियों ने लॉकडाउन में काम बंद होने कारण गाड़ी छीन ली थी। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों को अनखीर चौक से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई नेक्सन कार व लूट में इस्तेमाल सेंट्रो कार बरामद कर ली है। राहुल उर्फ हड्डी ने नशे की लत के कारण चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, एक हार्ड डिस्क और 1500 रुपये बरामद किए। पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed