फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused of murdering wife, husband jailed

Faridabad News: विवाहिता की हत्या का आरोप, पति को जेल

Thu, 11 Apr 2024 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Accused of murdering wife, husband jailed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। दहेज में मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों पर मायके पक्ष ने विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने पति सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अलीगढ़ निवासी भगवान दास ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी कुसुम कुमारी की शादी 9 मई 2022 को अलीगढ़ निवासी संदीप के साथ की थी। शादी के बाद से ही कुसुम के ससुराल वाले कम दहेज लाने के लिए परेशान करते थे। कई बार उन्होंने ससुराल वालों को पैसे भी दिए, जिसके बाद भी वह उनकी बेटी कुसुम को परेशान करते रहते थे। इसको लेकर कई बार सुसराल वालों से बातचीत की गई लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इस दौरान होली से पहले उनकी बेटी ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची का सही से उपचार नहीं होने की वजह से कुछ दिनों के बाद बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि नाती की मौत होने के बाद ससुराल वाले मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। भगवान ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह गेहूं बेचने के बाद दामाद को मोटरसाइकिल दिला देंगे। आरोप है कि सुसराल वाले नहीं माने और बेटी को प्रताड़ित करते रहे। कुछ समय पहले पति संदीप उनकी बेटी कुसुम को लेकर बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव में अपने चाचा-चाची के पास आकर रहने लगा। पिता भगवान का आरोप है कि 9 अप्रैल को पुलिस के जरिये उनको सूचना मिली कि उनकी बेटी का शव घर में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर संदीप, सास फूलवती, ससुर संजय, चचिया ससुर देवेंद्र, चचिया सास व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed