{"_id":"68eab34a680efd34e806a04f","slug":"accused-of-killing-wife-by-pushing-her-from-the-roof-case-registered-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53341-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: छत से धक्का देकर पत्नी की हत्या करने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: छत से धक्का देकर पत्नी की हत्या करने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
परिजनों ने कहा, शादी के बाद से ही बेटी को परेशान करता था पति
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सीकरी में एक युवक पर दहेज के लिए छत से धक्का देकर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । मृतक की पहचान लक्ष्मी के रूप में हुई है।
मृतक की मां गीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी लक्ष्मी की शादी एक साल पहले राजीव कॉलोनी में रहने वाले लोकेश के साथ की थी। शादी के बाद से ही लोकेश उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान कर मारपीट करता था। उन्होंने अपने सतर पर कई बार लोकेश को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना।
8 अक्टूबर को लक्ष्मी ने गीता को फोन करके बताया कि उसका पति दहेज के लिए मारपीट कर रहा है। सूचना पाकर गीता अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंची तो देखा कि लोकेश उसकी बेटी को पीट रहा था। इस दौरान आरोपी लोकेश ने उनकी बेटी को छत से धक्का दे दिया।
विज्ञापन
वह अपनी बेटी को लोकेश से बचाकर उपचार के लिए बीके अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों की ओर से हालत गंभीर होने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार रात लक्ष्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई। सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने पति लोकेश, ससुर हेतराम आदि के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।