{"_id":"6a4e9a8db90047374701cf94","slug":"accused-of-failing-to-pay-vehicle-installments-and-driving-on-the-road-without-insurance-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74389-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गाड़ी की किस्तें नहीं देने और बिना बीमा सड़क पर दौड़ाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गाड़ी की किस्तें नहीं देने और बिना बीमा सड़क पर दौड़ाने का आरोप
विज्ञापन
वाहन मालिक ने आरोपी के खिलाफ एग्रीमेंट के उल्लंघन, धोखाधड़ी की शिकायत दी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एग्रीमेंट के आधार पर संचालन के लिए दी गई एक गाड़ी को लेकर विवाद सामने आया है। ओल्ड फरीदाबाद निवासी वाहन मालिक ने आरोप लगाया है कि गाड़ी लेने वाले व्यक्ति ने सितंबर 2025 से मासिक किस्तें देना बंद कर दिया है और बीमा समाप्त होने के बावजूद वाहन को लगातार सड़कों पर चला रहा है।
पुरानी सब्जी मंडी, शेखवाड़ा निवासी भान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात अप्रैल 2022 को राजा गार्डन निवासी गुलशन शर्मा के साथ लिखित एग्रीमेंट हुआ था। समझौते के अनुसार आरोपी को हर माह 10,523 रुपये की ईएमआई जमा करनी थी, लेकिन कुछ समय बाद उसने भुगतान बंद कर दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी शुरू से ही पूरी रकम चुकाने की मंशा नहीं रखता था और अब भी गाड़ी अपने कब्जे में रखे हुए है।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि सात जुलाई 2026 को बकाया किस्तों और गाड़ी वापस करने की मांग करने पर आरोपी ने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शिकायत ऑनलाइन प्राप्त हुई है। शिकायतकर्ता फिलहाल फरीदाबाद से बाहर है। उसे बुलाकर विस्तृत जानकारी ली जाएगी। पुलिस शिकायत की जांच कर रही है।