फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused of cheating on the pretext of getting a police job in UP arrested

Faridabad News: यूपी में सिपाही की नौकरी लगवाने का झांसा ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Feb 2025 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating on the pretext of getting a police job in UP arrested
इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट कर किया था नौकरी दिलाने का दावा
विज्ञापन

फरीदाबाद के रहने वाले भाई-बहन से की थी 3.45 लाख की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। यूपी में सिपाही के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 3.45 लाख रुपये ठगी करने के आरोप में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की पुलिस ने गाजियाबाद से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक गाजियाबाद शास्त्री नगर महिंद्रा एन्क्लेव का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि ये अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर नौकरी दिलाने की स्टोरी लगा देता था। वहीं से शिकायतकर्ता भाई-बहन से संपर्क हुआ और इसने अपने खाते में पैसे ट्रांसफर करा दिए।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी नशा करने का आदी है। इसी के चलते इसने ठगी की वारदात को अंजाम दिया । आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


साइबर थाना सेंट्रल की पुलिस को ये शिकायत संत नगर ओल्ड फरीदाबाद के रहने वाले एक युवक ने दी थी। जिसमें कहा गया कि युवक और उसकी बहन ने इंस्टाग्राम पर एक रील देखी जिसमें यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर नौकरी दिलाने का दावा किया गया था। फिर इंस्टाग्राम की आईडी पर संपर्क किया और बात की। जिसमें आरोपी ने उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला सिपाही के पद खाली होने की बात कही। शिकायतकर्ता की बहन ने अपने दस्तावेज व्हाट्सएप के माध्यम से ठग के पास भेज दिए। ठग ने शिकायतकर्ता से पैसे की डिमांड की। ठग शिकायतकर्ता ने फोन पे के माध्यम से रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में आरोपी ने यूपी पुलिस में पुरुष सिपाही पद की भर्ती के बारे में कहकर युवक से भी दस्तावेज लिए और इससे भी और रुपये ट्रांसफर करा लिए। दोनों भाई बहन से कुल 3,45,037 रुपये लेने के बाद आरोपी ने संपर्क बंद कर दिया। तब ठगी का अहसास हुआ और पुलिस को शिकायत दी गई। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed