फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused of cheating of 24 lakhs arrested in Punjab

पंजाब में 24 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 May 2022 06:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating of 24 lakhs arrested in Punjab
फरीदाबाद। बठिंडा में कारोबारी से ठगी के आरोपी को पुलिस ने चावला कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। सूचना पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 ने पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान मूल रूप से जिला जमुई (बिहार) निवासी जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है। आरोपी फिलहाल चावला कॉलोनी में किराये पर रह रहा था। आरोपी एक फैक्टरी में काम करता है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 प्रभारी ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि आरोपी बिहार में बैठकर साइबर ठगी कर जितेंद्र सिंह के खाते में पैसे डलवाता है। हाल ही में पंजाब के एक कारोबारी से 24 लाख रुपये की ठगी की रकम जितेंद्र के खाते में आई थी। कारोबारी ने पंजाब बठिंडा के तलवंडी थाने में मामला दर्ज कराया था। जांच में सामने आया कि पंजाब नेशनल बैंक की फरीदाबाद चावला कॉलोनी स्थित शाखा के एक खाते में ठगी के रुपये डाले गए हैं। पंजाब पुलिस ने डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान को मामले की सूचना दी। डीसीपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 प्रभारी ब्रह्मप्रकाश की टीम ने बैंक शाखा से खाते की जानकारी निकलवाई। आरोपी को केवाईसी के बहाने बैंक बुलाया गया। जैसे ही आरोपी बैंक पहुंचा, क्राइम ब्रांच ने पकड़ कर पंजाब पुलिस को सूचित कर दिया। पंजाब पुलिस की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed