फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused in check bounce case declared fugitive over contempt of court

Faridabad News: अदालत की अवहेलना पर चेक बाउंस मामले का आरोपी भगोड़ा घोषित

Mon, 30 Mar 2026 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Accused in check bounce case declared fugitive over contempt of court
अदालत ने तुरंत बैंक खाता फ्रीज करने का आदेश दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। चेक बाउंस के मामले में अदालत की अवहेलना करने पर एनआईटी निवासी ओम प्रकाश को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हिमानी सागर की अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी का बैंक खाता तत्काल प्रभाव से फ्रीज करने के आदेश जारी किए हैं। संजय भाटिया बनाम मैसर्स चुनमुन साइकिल के मामले में आरोपी लंबे समय से पेश नहीं हो रहा था जिसके बाद अदालत ने उद्घोषणा जारी की थी। निर्धारित 30 दिनों की वैधानिक अवधि बीतने के बाद भी जब आरोपी कोर्ट नहीं पहुंचा तो अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी मान लिया।


कोर्ट के आदेश पर थाना कोतवाली फरीदाबाद में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 209 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अदालत ने संबंधित बैंक शाखा प्रबंधक को निर्देश दिए हैं कि चेक से जुड़े बैंक खाते को तुरंत फ्रीज किया जाए। साथ ही थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि इस मामले में की गई कार्रवाई की लिखित सूचना कोर्ट को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed