{"_id":"695c0eae65a3eb6f0103726d","slug":"accused-granted-bail-in-robbery-case-after-taking-family-hostage-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59670-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: परिवार को बंधक बनाकर डकैती के मामले में आरोपी को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: परिवार को बंधक बनाकर डकैती के मामले में आरोपी को मिली जमानत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। करनेरा गांव में किसान परिवार को बंधक बनाकर हुई डकैती के मामले में आरोपी को अदालत से जमानत मिल गई। यूपी हापुड़ के रहने वाले आरोपी राहुल के अधिवक्ता की ओर से जमानत याचिका दायर कर दलील दी गई कि इसे केस में गलत फंसाया गया है। सह-आरोपी से पूछताछ के बाद इसे गिरफ्तार किया गया। अन्य कई सह-आरोपियों को जमानत मिल चुकी है।
वहीं अभियोजन पक्ष ने याचिका का विरोध करते हुए दलील दी कि टीआईपी के दौरान शिकायतकर्ता ने आरोपी को पहचाना है। वैगनार कार, अवैध पिस्तोल व 10 हजार रुपये आरोपी से बरामद किए गए। दोनों पक्षों को सुनकर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुधीर जीवन की अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका मंजूर कर दी।
करनेरा गांव में नकाबपोश बदमाशों ने डकैती की ये वारदात 3 जनवरी 2025 की रात को की थी। 4 जनवरी को मामला पुलिस तक पहुंचा तो सेक्टर-58 थाना में एफआईआर दर्ज की गई। नवीन त्यागी ने मामले में शिकायत पुलिस को दी थी। इसमें बताया गया कि बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर सोने के हार के दो सेट, 4 अंगूठी, 2 चेन, एक सोने का सिक्का, करीब ढाई किलो चांदी, मोबाइल व नकदी लूटकर ले गए थे। मामले में पुलिस 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब आरोपी राहुल को अदालत से जमानत मिली है।