फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused escaped by pushing the police and jumping out of the Sector-8 police station window.

Faridabad News: पुलिस को धक्का देकर सेक्टर-8 थाने की खिड़की से कूदकर भागा आरोपी

Thu, 09 Jul 2026 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Accused escaped by pushing the police and jumping out of the Sector-8 police station window.
पूछताछ के दौरान शौचालय जाने की बात कहकर वारदात को दिया अंजाम, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर था राजस्थान निवासी आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। साइबर अपराध के मामले में तीन दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहा आरोपी सेक्टर-8 थाना परिसर से भाग गया।आरोपी ने साइबर थाना बल्लभगढ़ के अनुसंधान कार्यालय की पहली मंजिल स्थित खुली खिड़की से छलांग लगा दी। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी की तलाश में देर रात तक आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिरासत से भागने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का एक और प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


पुलिस के अनुसार राजस्थान के सवाई माधोपुर के गांव गंभीरा मलाना डूगर निवासी दिलखुश मीणा को साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ में दर्ज एक धोखाधड़ी के मामले में सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। अनुसंधान अधिकारी उप निरीक्षक सरफराज आरोपी से पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने शौचालय जाने की बात कही। पुलिसकर्मी उसे शौचालय की ओर लेकर जा रहे थे, तभी आरोपी ने उनको धक्का दे दिया। इसके बाद आरोपी पहली मंजिल की खुली खिड़की से पश्चिम दिशा की ओर कूद गया।
विज्ञापन


बरसात की वजह से नहीं आया हाथ
पुलिसकर्मी मुख्य गेट से बाहर निकलकर आरोपी के पीछे दौड़े, लेकिन लगातार हो रही बारिश, अंधेरा, सड़क पर भारी ट्रैफिक और भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी भाग गया। इसके बाद थाना स्टाफ ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस ने सेक्टर-8 थाने में आरोपी दिलखुश मीणा के खिलाफ नई प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले का था आरोपी
ऋषि नगर चावला कॉलोनी निवासी हिमांशु सिंगला ने बताया कि 1 जनवरी को व्हाट्सएप से संपर्क करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम प्रतीक सहनी बताया और निवेश के बदले अच्छा लाभ दिलाने का भरोसा दिया। उसकी बातों में आकर हिमांशु ने 76 हजार 510 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी दिलखुश को गिरफ्तार किया था।



इसी थाने से चोरी हुए थे हथियार
सेक्टर-8 थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी होने का मामला भी सामने आया था। जांच में सामने आया कि आईटीआई अप्रेंटिस मोनू ने करीब 7 महीने तक एक-एक कर हथियार चुराए। वह चोरी के हथियार अपने मामा के बेटे विपिन के पास राजस्थान के तिजारा भेजता था, जहां से उन्हें नोएडा, हरियाणा के नूंह, पलवल, रेवाड़ी, भिवाड़ी और फरीदाबाद समेत कई इलाकों में बेचा जाता था। पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी मोनू समेत 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी मोनू फरीदाबाद के करनेरा गांव का रहने वाला है। वह कंप्यूटर डिप्लोमा का छात्र था और साल 2025 में पुलिस विभाग में अप्रेंटिस के तौर पर सेक्टर-8 थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर तैनात हुआ था। थाने के फुटेज की जांच में पता चला कि हथियारों की चोरी अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी। अभी इस मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed