फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused Dheeraj Garg sent to jail in bribery case from transporters

Faridabad News: ट्रांसपोर्टरों से रिश्वत मामले में आरोपी धीरज गर्ग को भेजा जेल

Wed, 22 Feb 2023 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Accused Dheeraj Garg sent to jail in bribery case from transporters
रिमांड के दौरान पूछताछ में रिश्वत लेने की बात कबूली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ट्रांसपोर्टरों से रिश्वत मामले में आईआरएस धीरज गर्ग की तीन दिन की रिमांड पूरी होने के बाद बुधवार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की पूछताछ में आरोपी ने ट्रांसपोर्टरों से रिश्वत में शामिल होने की बात कबूली है। साथ ही टीम ने आरोपी के पंचकूला स्थित घर और गुरुग्राम ठिकानों पर तलाशी ली। यहां से कई अहम दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। अब इस मामले में शामिल बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी। इनमें कुछ अधिकारी और ठेकेदार शामिल हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के जांच अधिकारी व डीएसपी विजिलेंस राणा स्वामी पार्थ सारथी ने बताया कि रिमांड के दौरान आईआरएस अधिकारी धीरज गर्ग ने उनके पंचकूला स्थित घर पर कई अहम दस्तावेज होने की बात कही। इसके अलावा गुरुग्राम के ठिकानों कुछ सबूतों की बात कही। सभी जगह टीम भेज कर जांच कराई गई तो कई अहम दस्तावेज एसीबी के हाथ लगे हैं। इनकी बारीकी से जांच की जा रही है। जांच में सामने आया कि आबकारी एवं कराधान विभाग में तैनात

अधिकांश अधिकारी इस मामले में शामिल हैं। इनकी भी निगरानी की जा रही है। वहीं पिछले दिनों जांच कार्रवाई के दौरान अधिकारी दिल्ली, गुरुग्राम और पंचकूला में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को 200 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति मिली है। धीरज गर्ग साल 2004 बैच का आइआरएस अधिकारी है। वर्ष 2020 से हरियाणा में प्रतिनियुक्ति पर है। भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद अक्तूबर 2022 में नियुक्ति हरियाणा कौशल विकास निगम में मिशन निदेशक के तौर पर हुई। इससे पहले वह पंचकूला में आबकारी एवं कराधान (इंफोर्समेंट) अतिरिक्त आयुक्त के तौर पर तैनात था। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रवक्ता के अनुसार साल 2022 में दर्ज पलवल के एक मामले की जांच में गर्ग कथित तौर पर कर चोरी करने वाले ट्रांसपोर्टरों से रिश्वत लेने के रैकेट में शामिल पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed