{"_id":"616a70e15fef4c3b0a1c78ca","slug":"accused-attacked-with-a-knife-after-when-prevented-from-abusing-in-faridabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदली खुशियां: शिवा ने पत्नी से कहा था, फरीदाबाद से आकर चलेंगे दशहरा देखने, घर आई मौत की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदली खुशियां: शिवा ने पत्नी से कहा था, फरीदाबाद से आकर चलेंगे दशहरा देखने, घर आई मौत की खबर
Sat, 16 Oct 2021 11:57 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:57 AM IST
सार
हरियाणा के फरीदाबाद में दशहरे के पर्व पर त्योहार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब नशेड़ियों ने मामूली बात पर चाचा व भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में भतीजे की मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
घायल सुनील और मृतक शिवा
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के एसी नगर में पटरी पर बैठे शराब पी रहे नशेड़ियों ने मामूली बात पर चाचा व भतीजे को चाकू से गोद दिया। इस घटना में भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाचा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान रंगपुरी पहाड़ी दिल्ली निवासी शिवा (21 ) के रूप में हुई है। वह दिल्ली में अपनी पत्नी व एक वर्षीय बेटे के साथ रहता था।
एसी नगर में मृतक के दादा के भाई कुंवरपाल और प्रेमपाल रहते हैं। कई दिन से प्रेमपाल बीमार है और इलाज दिल्ली के सफदरजंग में चल रहा है। मृतक शिवा प्रेमपाल के परिवार से मिलने एसी नगर आया हुआ था। बृहस्पतिवार रात शिवा और उसके चाचा सुनील घर से प्रेमपाल के लिए खाना लेकर दिल्ली अस्पताल जाने के लिए निकले।
जैसे ही रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पांच लोग पटरी पर बैठकर शराब पी रहे थे। उनके पास से गुजरने पर नशेड़ियों ने शिवा और सुनील को गाली दी। दोनों ने इसका विरोध किया। इस बात से नशेड़ी नाराज हो गए और एक नशेड़ी ने चाकू निकालकर शिवा और सुनील पर चाकू से वार कर दिए। हमले में घायल दोनों चाचा व भतीजा लहूलुहान होकर गिर पड़े। शोर शराबा सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने शिवा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सुनील की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कोतवाली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी एसी नगर के ही रहने वाले हैं। सभी की पहचान हो चुकी है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पत्नी से कहा था, फरीदाबाद से आकर दशहरा देखने चलेंगे
दशहरे के पर्व पर त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। शिवा मात्र 22 वर्ष का था। उसके परिवार में उसकी पत्नी और एक डेढ़ साल का बेटा है। शिवा यहां अपने परिवार में बीमार एक वृद्ध को देखने के लिए आया था। उसने पत्नी से कहा था कि फरीदाबाद से आकर दशहरा देखने चलेंगे। उसे नहीं पता था कि ये उसका आखिरी त्योहार है। साथ ही उसके चाचा के घर में भी मातम पसरा हुआ है। शिवा के चाचा सुनील को चाकू से गहरे घाव किए गए हैं। उन्हें ठीक होने में अभी काफी समय लगेगा।