फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused arrested in attempted murder case

Faridabad News: हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Apr 2026 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in attempted murder case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। 1 अप्रैल को गांव मिर्जापुर में फायर कर हत्या के प्रयास व मारपीट के मामले में अपराध शाखा ऊंचागांव की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सन्तू नीमका गांव का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया कि ढाबे पर हुई कहासुनी को लेकर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने अवैध हथियार से फायरिंग की थी। आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।

मामले में मिर्जापुर गांव के गौरव ने थाना सदर बल्लभगढ़ में शिकायत दी थी कि 31 मार्च की रात उसका भाई रोहित ड्यूटी से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के पास एक ढाबे पर सन्तू, अमित व लीलू ने अपनी गाड़ी रोहित की बाइक के पीछे लगा दी, जिसे हटाने को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद रोहित वहां से घर आ गया। अगले दिन आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ उनके घर पहुंचे और शोर-शराबा करने लगे। आवाज सुनकर जब गौरव और उसका भाई बाहर आए, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान सन्तू ने अवैध पिस्टल निकालकर फायर कर दिया और मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना सदर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed