फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused arrested for fraud under the pretext of a business deal.

Faridabad News: कारोबार करने का झांसा देकर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for fraud under the pretext of a business deal.
फर्जी फर्म बनाकर चला रहा था कॉल सेंटर, सात मोबाइल व एटीएम कार्ड बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। लेडीज वियर और रेडीमेड गारमेंट्स का थोक कारोबार करने का झांसा देकर एडवांस रकम हड़पने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान निखिल कमलेश भाई नाकरनी निवासी सरथाना, सूरत, गुजरात के रूप में हुई है।
आरोपी फर्जी फर्म बनाकर कॉल सेंटर चला रहा था, जहां उसने कॉलिंग के लिए कुछ लड़कियों को काम पर रखा हुआ था। ऑनलाइन ऑर्डर मिलने पर आरोपी ग्राहकों से संपर्क कर माल भेजने के नाम पर एडवांस भुगतान अपने बैंक खातों में डलवा लेता था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, मामला जीवन नगर निवासी एक व्यापारी की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिन्होंने 24 जून 2026 को जस्टडायल के जरिए लेडीज वियर के थोक कारोबार के लिए संपर्क किया था। पीड़ित व्यापारी को सूरत स्थित तुलसी टेक्सटाइल नाम की कथित फर्म की जानकारी मिली थी। फर्म की प्रतिनिधि बनकर युवती मीरा पटेल ने व्हाट्सएप बिजनेस के जरिए कपड़ों के कैटलॉग और रेट भेजे। झांसे में आकर पीड़ित ने 37,800 रुपये के कपड़ों का ऑर्डर दिया और दो किस्तों में कुल 53,760 का भुगतान यूपीआई के माध्यम से आरोपी के बताए खातों में कर दिया। भुगतान मिलते ही आरोपियों के मोबाइल बंद हो गए और माल भी नहीं भेजा गया।
विज्ञापन


एनआईटी साइबर थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस के जरिए आरोपी को गुजरात के सूरत से दबोच लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने तुलसी टेक्सटाइल के नाम से फर्जी दस्तावेज पर फर्म बना रखी थी और फर्जी कॉलिंग सेंटर के जरिए व्यापारियों को जाल में फंसाता था। आरोपी के कब्जे से सात मोबाइल, एटीएम कार्ड, चेक बुक और 3,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed