{"_id":"69b06811b66328f9c702bed9","slug":"accused-arrested-for-duping-rs-874-lakh-by-sending-apk-file-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64601-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एपीके फाइल भेजकर 8.74 लाख की ठगी में आरोपी धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एपीके फाइल भेजकर 8.74 लाख की ठगी में आरोपी धरा
विज्ञापन
- साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने पकड़ा आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एपीके फाइल भेजकर 8.74 लाख रुपये की ठगी के मामले में आरोपी को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी निवास कुमार बिहार के नवादा का मूल निवासी है। फिलहाल वह दिल्ली बिजवान के गांव सालापुर खेड़ा में रह रहा है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इस मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके कुंदन पटेल का साथी है। आरोपी ने कुंदन के साथ मिलकर बैंक कर्मचारी बन शिकायतकर्ता को कॉल की थी।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि कुंदन ने एपीके फाइल भेजकर ठगी की थी। कुंदन को पहले ही गिरफ्तार कर 5 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया था। उससे पूछताछ के बाद निवास कुमार को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। ठगी की शिकायत सेक्टर-88 निवासी व्यक्ति ने दी थी।