{"_id":"6a149a5e45ed2b83bb09e265","slug":"accused-arrested-for-defrauding-people-under-the-pretext-of-paying-water-bills-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70821-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पानी का बिल भरने के नाम पर 15.34 लाख ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पानी का बिल भरने के नाम पर 15.34 लाख ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने पानी का बिल भरने के नाम पर एपीके फाइल भेजकर 15,34,699 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी मोहम्मद शाद जाफर अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अहमदाबाद, गुजरात से 23 मई को पकड़ा गया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मोहम्मद शाद जाफर अली ने अपने साथी के माध्यम से करीब 7 लाख रुपये के अलग-अलग बिजली के बिल भरने की जानकारी ठगों के पास भिजवाई थी। ठगी के पैसों में से बिजली के बिल का भुगतान किया गया था। पूछताछ के लिए आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। बतादें कि सेक्टर-9, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उनका स्कूल है व स्कूल के बैंक खाते में अकाउंटेंट रघुवीर का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड था। नौ दिसंबर को अकाउंटेंट ने जानकारी दी कि रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर लगातार ट्रांजेक्शन संबंधी ओटीपी आ रहे हैं व खाते से पैसे कटने के मैसेज प्राप्त हो रहे हैं। जांच करने पर पता चला कि स्कूल के खाते से कुल 15,34,699 रुपये की राशि निकल चुकी है।