{"_id":"696bde439ebef4c8f90903db","slug":"accused-arrested-for-attacking-watchman-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-60651-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चौकीदार पर हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चौकीदार पर हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र के एक गोदाम में चोरी का विरोध करने पर चौकीदार की हत्या के प्रयास के आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अलीगढ़ निवासी रवि वर्मा उर्फ राजा के रूप में हुई है जो फिलहाल फरीदाबाद के राम नगर में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है ताकि मामले की गहनता से पूछताछ की जा सके।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पर्वतीय कॉलोनी निवासी शाहरूख खान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके गोदाम पर सिंध और रवि काम करते हैं। रवि पहले भी कई बार वहां से लोहा चोरी कर चुका था जिसकी सूचना चौकीदार सिंध ने दी थी। बीते 14 जनवरी को जब रवि गोदाम से तांबे की तार चोरी करके ले जा रहा था तो चौकीदार सिंध ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और रोकने का प्रयास किया। इस बात से बौखलाए रवि ने पास पड़ा सरिया उठाकर सिंध के सिर पर दे मारा और उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इस हमले में चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया था।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था जिसे पुलिस की अपराध शाखा ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह आवेश में आ गया था और पकड़े जाने के डर से उसने चौकीदार पर हमला किया। पुलिस अब आरोपी से वारदात में इस्तेमाल सरिया बरामद करने और अन्य चोरी की वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।