फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Account operator arrested in cyber fraud case

Faridabad News: साइबर ठगी के मामले में खाता ऑपरेटर गिरफ्तार

Sat, 12 Jul 2025 08:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
Account operator arrested in cyber fraud case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्सटॉर्शन के नाम पर 1 लाख 27 हजार 500 रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने खाता ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने सलीम (26) निवासी गांव कठौल जिला डीग भरतपुर राजस्थान को फिरोजपुर झिरका से गिरफ्तार किया है।
साइबर थाना सेंट्रल में सेक्टर-17 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनके पास एक नंबर से वीडियो कॉल आई, जिसमें लड़की आपत्तिजनक स्थिति में थी। वीडियो कॉल में उसका चेहरा उसके फोन में आ गया था। इसके बाद आरोपियों ने उसके चेहरे के साथ अश्लील वीडियो बनाकर उसे रुपयों के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इससे शिकायतकर्ता डर गया और उसने पेटीएम से ठगों के पास कुल 1 लाख 27 हजार 500 रुपये भेज दिए।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने सलीम (26) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया की आरोपी सलीम (26) आठवीं पास है और बेरोजगार है। मामले में वह खाता ऑपरेटर है। खाते में ठगी के कुल 1 लाख 27 हजार 500 रुपये आए थे। अधिक पूछताछ के लिए आरोपी को न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed