फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Account operator arrested for cheating by threatening arrest

Faridabad News: गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी करने वाला खाता ऑपरेट गिरफ्तार

Tue, 14 Oct 2025 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
Account operator arrested for cheating by threatening arrest
खाते में आए रुपयों को आगे ठगो को भेज देता था आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने धोखाधड़ी के एक मामले में खाता ऑपरेट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सैनिक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 जून 2024 को उनके फोन पर 43 हजार 565 रुपये कटने का मैसेज आया। जब उन्होंने मैसेज में दिए गए नंबर पर कॉल किया तो ठगों ने कहा कि उनके कार्ड से सामान खरीदा गया है।
जब शिकायतकर्ता ने कोई सामान नहीं खरीदने की बात कही तो कथित बैंक कर्मी ने उनकी कॉल को साइबर अपराध शाखा मुंबई को स्थानांतरित कर दिया। फिर कथित साइबर अपराध शाखा ने शिकायतकर्ता को बताया कि उनका खाता मनी लॉन्ड्रिंग और अंग तस्करी जैसी गतिविधियों के लेन देन में प्रयोग हुआ है। अगर वह गिरफ्तारी से बचना चाहते हैं तो खाते में सारी जमा राशि को बताए गए खाता में भेज दे। शिकायतकर्ता ने गिरफ्तारी के डर से 15 लाख रुपये ठगों के बताए खाता में भेज दिए।
विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए जावेद अख्तर (36) गांव बगहा जिला महाराजगंज उत्तर प्रदेश हाल भिवंडी ठाणे महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि जावेद के पास खाता से संबंधित जानकारी टेलीग्राम के माध्यम से आती थी। वह ठगी के खाते को ऑपरेट करता और खाते में आये पैसों को आगे ठगों के पास भेज देता था, जिसको अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed