फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Account holder arrested from Ahmedabad for cheating of Rs 25.40 lakh through digital arrest

Faridabad News: डिजिटल अरेस्ट कर 25.40 लाख की ठगी में खाताधारक अहमदाबाद से गिरफ्तार

Sat, 07 Jun 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Account holder arrested from Ahmedabad for cheating of Rs 25.40 lakh through digital arrest
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मलेशिया भेजे जा रहे पार्सल में ड्रग्स व अन्य अवैध सामान बता डिजिटल अरेस्ट कर 25.40 लाख रुपये की ठगी मामले में खाताधारक को गिरफ्तार किया गया है। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपी अहमदाबाद निवासी गौतम भाई शाह को काबू किया है।

आरोपी के खाते में ठगी के 5 लाख रुपये आए थे। खाते को भी वो खुद ही ऑपरेट करता था। खाते में आए रुपयों को वो निकलवाकर आगे पहुंचाता था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-80 निवासी व्यक्ति ने दी थी। कुछ दिन पहले उन्हें कॉल आई थी, जिसमें कस्टमर अधिकारी बनकर आरोपी ने बात की। साथ ही कहा कि आपके नाम से मलयेशिया भेजे जा रहे पार्सल में 16 फर्जी पासपोर्ट, नशीला पदार्थ व 58 डेबिट कार्ड मिले हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि मैंने कोई पार्सल मलयेशिया के लिए नहीं भेजा। मुंबई के सीबीआई अधिकारी से उनकी बात कराई। वेरिफिकेशन के लिए आरोपियों ने आधार कार्ड व फोटो मांगा और पार्सल उन्हीं का होने का आरोप लगा केस का डर दिखाया। केस खत्म करने के नाम पर रुपये ट्रांसफर कराए। इस दौरान डिजिटल अरेस्ट कर रखा गया। आरोपियों ने कुल 25.40 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed