फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Account holder arrested for fraud of Rs 1.45 lakh

Faridabad News: 1.45 लाख की ठगी में खाताधारक गिरफ्तार

Sun, 31 May 2026 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Account holder arrested for fraud of Rs 1.45 lakh
ठगी की रकम में से खाते में आए थे 20 हजार रुपये
विज्ञापन

पेपर बॉक्स बनवाने के नाम पर दिया था वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। 1.45 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 19 वर्षीय सूरज गुप्ता निवासी अशोक नगर दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 20 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार मुजेसर निवासी एक कारोबारी ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी थी कि वह प्रिंटिंग मशीन और पेपर बॉक्स निर्माण का कार्य करता है तथा उसकी एक फैक्ट्री नंगला गुजरान में भी संचालित है। 22 मई को उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को ग्राहक बताते हुए कहा कि उसने इंडिया मार्ट से उसका नंबर लिया है और हर महीने 40 हजार पेपर बॉक्स बनवाने हैं।
विज्ञापन




इसके बाद 25 मई को दोबारा फोन कर ठगों ने वेंडर कोड सक्रिय कराने के नाम पर पहले कुछ राशि जमा कराने की बात कही। झांसे में आए शिकायतकर्ता ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 1 लाख 45 हजार रुपये ठगों की ओर से बताए गए खातों में भेज दिए। बाद में खुद के साथ धोखाधड़ी होने का अहसास होने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन




जांच के दौरान पुलिस ने खाताधारक सूरज गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नोएडा स्थित एक कॉल सेंटर में काम करता है और उसने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed