फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accidents have happened before, administration has not learned any lesson

Faridabad News: पहले भी हो चुके हैं हादसे, नहीं लिया प्रशासन ने सबक

Sat, 30 Aug 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Accidents have happened before, administration has not learned any lesson
स्मार्ट सिटी में जगह-जगह खुले पड़े नाले लोगों के लिए रहे हैं काल बन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में जगह-जगह खुले पड़े नाले लोगों के लिए काल बन रहे हैं। कुछ ही महीनों में कई लोगों की नाले में गिरने से मौत हो चुकी है। उसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई सबक नहीं लिया जा रहा है। प्रशासन की ओर से लोगों की जान जाने के बाद नाले को बंद कर दिया जाता है। स्मार्ट सिटी के लोगों ने कई बार प्रशासन से मांग की है कि शहर में खुले पड़े नालों की बाउंड्री वॉल कराई जाए ताकि कोई हादसा ना हो।

पांच महीने पहले हुआ था दर्दनाक हादसा

मार्च के महीने में होली की रात संजय कॉलोनी में दर्दनाक हादसा हुआ था। शाहरुख (30) अपनी स्कूटी पर बैठा था। तभी उसने अचानक स्कूटी स्टार्ट कर दी। एक्सीलेटर तेज खींचने के कारण स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे एक खोखे से टकराकर नाले में जा गिरा। शाहरुख को बचाने के लिए उसका एक दोस्त भी नाले में कूदा, लेकिन गंदगी ज्यादा होने की वजह से उसे बचा नहीं सका। स्थानीय लोगों और जेसीबी की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शाहरुख का शव नाले से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन



तिंगाव पुल के पास दो बच्चों की हुई थी मौत
राजीव कॉलोनी निवासी दाताराम अपनी पत्नी रजनी और तीन बच्चों साक्षी (8), मीनाक्षी (6) और बेटा निखिल (4) के साथ तिगांव में एक शादी समारोह से लौट रहा था। रात के करीब 10 बजे पूरा परिवार एक बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था। जब वह तिंगाव पुल के पास पहुंचे बाइक असंतुलित होकर नाले में गिर गई। इस हादसे में दाताराम की 6 साल की बेटी मीनाक्षी और 4 साल के बेटे निखिल की नाले में ही डूब कर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बरसाती नाले में गिरकर हुई थी मौत

बल्लभगढ़ के मोहना रोड पर 23 वर्षीय युवक बरसाती नाले में गिर गया। युवक खाना लेने के लिए होटल जा रहा था। बारिश के चलते मोहना रोड पर जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। जिसके चलते युवक गलती से सड़क किनारे बने बरसाती नाले में गिर गया। आसपास के लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।



इकलौते बेटे की हुई थी मौत

डबुआ-एयरफोर्स रोड निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि उनके दो बेटी और छोटा व इकलौता बेटा कुनाल था। वह तीसरी कक्षा में पढ़ता था। कुनाल कोई सामान लेने के लिए निकला, लेकिन घर से करीब 200 मीटर दूर खुले नाले में गिर गया। उस समय वहां अंधेरा था। एक कूड़े बीनने वाले व्यक्ति ने बच्चे को गिरते हुए देखा और निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ में नहीं आया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।


जीवन नगर में भी गई थी युवक की जान

जीवन नगर पार्ट-दो इलाके में संजय कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय संजय कुमार अपने दोस्त सूरज और पवन के साथ इलाके से गुजर रहे थे। इसी दौरान संजय नाले में जा गिरा। नाले में गिरने पर उसके दोस्त सूरज और पवन भी उसे बचाने के लिए नाले में कूद गए। उसे बचाने के चक्कर में दोनों बेहोशी की हालत में पहुंच गए। आस-पास के लोगों ने तीनों को नाले से बाहर निकाल लिया। आस-पास के लोग संजय कुमार के होश में न आने पर उसे अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed