फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accident victim dies during treatment

Faridabad News: हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

Mon, 06 Oct 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Accident victim dies during treatment
पलवल। नेशनल हाईवे-19 पर तुला अस्पताल के सामने सड़क हादसे में घायल अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। कैंप थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना 27 सितंबर की रात करीब नौ बजे हुई थी। तुला अस्पताल के सुपरवाइजर हितेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक पैदल व्यक्ति सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल को तुरंत तुला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला नागरिक अस्पताल और फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, उपचार के दौरान घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed