फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accident on Delhi-Mumbai Expressway two dead four injured

कोहरे का कोहराम: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हादसा, दो की मौत चार घायल, मृत भाई-बहन जा रहे थे परीक्षा देने

Sat, 13 Jan 2024 07:28 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर झिरका
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर झिरका Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 13 Jan 2024 07:28 PM IST
सार

Delhi-Mumbai Expressway Accident: परीक्षा देने अलवर जा रहे दो भाई बहनों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। 

विज्ञापन
Accident on Delhi-Mumbai Expressway two dead four injured
इसी कार में सवार थे सभी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार सुबह अधिक कोहरे के चलते दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर एक्सयूवी और हाईवा की टक्कर में भाई बहन की मौत चार गंभीर रूप से घायल। आरोपी डंपर चालक मौके से फरार पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में लेकर और दोनों शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 9:30 बजे सोहना से अलवर परीक्षा देने जा रहे एक फोर्ड गाड़ी की डंपर से भिड़ंत हो गई। अधिक कोहरा होने के चलते डंपर और एक्सयूवी की भिड़ंत हो गई। जिससे परीक्षा देने जा रहे हर्ष सैनी (22) वर्ष पुत्र रामचंद्र सैनी अंजलि सैनी उम्र (24) वर्ष पुत्री धर्मचंद सैनी एडवोकेट निवासी सोहना वार्ड नंबर 18 नजदीक देवी मंदिर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गाड़ी में बैठे अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें इलाज के लिए अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया, वहीं डंपर चालक मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने बताया कि डंपर चालक डंपर को दिल्ली मुंबई वडोदरा एक्सप्रेस वे पर अपने डंपर को खड़ा कर एक होटल पर चाय पीने के लिए गया हुआ था। आरोपी डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस को दुर्घटना में घायल मानवी की तरफ से शिकायत मिल गई है पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

होटल और वाहनों की अवैध पार्किंग दे रही हादसों को बढ़ावा
दिल्ली मुंबई बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। जानकारों की माने तो लगातार पुलिस प्रशासन द्वारा मुंबई बड़ोदरा एक्सप्रेस वे के आसपास लग रहे अवैध होटल, ढाबों को हटाने का कार्य किया गया लेकिन कुछ ग्रामीणों द्वारा पुनः उन्हीं स्थानों पर होटल और ढाबे चला कर राहगीरों को लुभाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते वाहन चालक अवैध रूप से चल रहे होटल और ढाबों पर मुख्य मार्ग पर अपने वाहनों को रोक कर दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। स्थानीय थाना प्रभारी राधेश्याम द्वारा बार-बार अवैध रूप से चल रहे होटल ढाबा पर कार्रवाई की जा रही है लेकिन कुछ दबंग लोगों द्वारा बार-बार प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए अवैध कारोबार को बढ़ावा दिया जा रहा है और दुर्घटनाओं को नेता दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed