फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ACB team arrested sub-inspector giving bribe

Faridabad News: एसीबी की टीम ने रिश्वत देते सब-इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार

Sat, 23 Nov 2024 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
ACB team arrested sub-inspector giving bribe
सेक्टर-15 बाजार में 12 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप, दबिश के दौरान दूसरा साथी उप निरीक्षक हुआ फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार देर रात सेक्टर-15 बाजार से 12 लाख रुपये रिश्वत लेते एक सब-इंस्पेक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दबिश के दौरान दूसरा साथी उप निरीक्षक मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है। एसीबी की टीम उसकी तलाश में जुटी है। शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपी को एसीबी की टीम ने अदालत में पेश किया। जहां से दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों सब-इंस्पेक्टर मौजूदा समय साइबर क्राइम थाना एनआईटी में तैनात है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सब-इंस्पेक्टर अर्जुन के रूप में हुई है। वहीं फरार आरोपी रामचंद्र है। इन दोनों की साइबर थाना एनआईटी में पहली पोस्टिंग थी। दोनों सब-इंस्पेक्टर ने साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार एक आरोपी को अदालत से जमानत दिलाने में मदद करने के बदले में परिजनों से 19 लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। इसकी आरोपी के परिजनों ने सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को दे दी। इसके बाद डीएसपी की अगुवाई में एक टीम गठित की गई। उन्होंने पैसे लेकर शिकायतकर्ता को सेक्टर-15 बाजार में दोनों सब-इंस्पेक्टर से मिलने भेजा। जैसे की शिकायतकर्ता ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर को पैसे दिए। तो पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने पैसे के साथ सब-इंस्पेक्टर अर्जुन को पकड़ लिया। जबकि दूसरा सब-इंस्पेक्टर रामचंद्र अंधेरे का फायदा उठाकर के मौके से फरार हो गया। एसीबी की टीम आरोपी की तलाश में जुटी है। एसीबी की टीम ने शुक्रवार को आरोपी सब-इंस्पेक्टर अर्जुन का मेडिकल कराने के बाद अदालत में पेश किया। जहां से पूछताछ के लिए आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लिया है। उसके बाद से एसीबी की एक टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसीबी मामले की आगे जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed