फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   AC buses started on the routes of Hisar, Panchkula and Yamunanagar

Faridabad News: हिसार, पंचकूला और यमुनानगर के रूट पर एसी बसें शुरू

Sat, 02 Aug 2025 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
AC buses started on the routes of Hisar, Panchkula and Yamunanagar
लंबे रूट पर जाने वाले यात्रियों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ रोडवेज डिपो से हिसार, पंचकूला और यमुनानगर के रूट पर एसी बसों का संचालन शुरू किया गया है। इससे इन तीनों रूटों पर जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा।
बल्लभगढ़ बस डिपो के ड्यूटी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि उनके पास एक महीने पहले करीब 10 नई एसी बसें आई थी। इनके कागजात पूरे होने के बाद अब बसों को रूटों पर चलाना शुरू किया गया है। हिसार, पंचकूला और यमुनानगर के रूट पर एक-एक बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पंचकूला और यमुनानगर जाने वाली बसें वाया दिल्ली के रास्ते पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र से अपने गंतव्य तक जाएगी।
विज्ञापन

वहीं हिसार को जाने वाली बस गुरुग्राम से वाया रोहतक होकर हिसार को जाएगी। इस बस का फायदा गुरुग्राम के यात्रियों को भी मिलेगा। डिपो की ओर से अब जल्द ही अन्य रूटों पर भी एसी बसें शुरू करने की कवायद की जा रही है ताकि लंबे रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को फायदा मिल सके। इन बसों के शुरू होने से जहां एक ओर यात्रियों को फायदा हो रहा है वहीं दूसरी और राजस्व में भी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed