फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Absconding domestic help arrested

डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार घरेलू सहायिका गिरफ्तार

Wed, 02 Jun 2021 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Absconding domestic help arrested
फरीदाबाद। सेक्टर-11 पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार होने वाली घरेलू सहायिका को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला महिला सेक्टर-10 स्थित झुग्गी में रहती है और पिछले तीन महीने से सेक्टर-11 के एक मकान में काम कर रही थी। पुलिस ने उसके सहयोगी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी घरेलू सहायिका 7 मई को डेढ़ लाख रुपये चोरी कर फरार हो गई थी। मामले की रिपोर्ट थाना सेक्टर-7 में दर्ज कराई गई थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने लालच में आकर पैसे चोरी किए थे। पैसे चोरी करने के बाद उसने डेढ़ लाख रुपये सेक्टर-11 में रहने वाले अपने दोस्त दिए थे। सेक्टर-11 प्रभारी चौकी ने बताया कि महिला का आरोपी दोस्त एटा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस उसकी धरपकड़ के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर पैसों की बरामदगी की जाएगी। पुलिस ने आरोपी महिला से पांच हजार रुपये बरामद कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। चोरी के मामले में पाया गया कि मालिक ने आरोपी घरेलू सहायिका की पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराई थी।
विज्ञापन

काम पर रखने से पहले जरूर कराएं पुलिस सत्यापन
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय डॉ. अर्पित जैन ने शहरवासियों से अपील की है कि घर में नौकर, ड्राइवर इत्यादि रखने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं। जिससे इस तरह की वारदात पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed