फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Abhay Saurot's blazing century lifts Rawal Academy to victory

Faridabad News: अभय सौरोत के तेजतर्रार शतक से रावल अकादमी विजयी

Sat, 18 Apr 2026 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Abhay Saurot's blazing century lifts Rawal Academy to victory
रावल क्रिकेट अकादमी के विजेता खिलाड़ी। स्रोत कोच
-बने मैन ऑफ द मैच, शिव नादर स्कूल को 148 रन से हराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पाली स्थित रविंद्र फागना भूमि क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को रावल क्रिकेट अकादमी ने शिव नादर स्कूल को 148 रन से हराया। 30 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए रावल क्रिकेट अकादमी ने एक विकेट पर 236 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अभय सौरोत ने 58 गेंदों पर 100 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। वहीं गविष्ट ने 72 रन का योगदान दिया। शिव नादर के साहिर प्रसाद ने एकमात्र विकेट लिया। जवाब में शिव नादर की टीम 20.5 ओवर में महज 88 रन पर ढेर हो गई। विवान ने सर्वाधिक 29 और अथर्व ने 14 रन का योगदान दिया। अन्य कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। रावल अकादमी के लिए कार्तिकेय और उत्कर्ष ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। वहीं शौर्य वंश और प्रतीक को एक-एक विकेट मिला। अभय सौरोत को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed