फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Abducted class VIII student recovered from Palwal

पलवल से बरामद हुई अपहृत आठवीं की छात्रा

Sun, 27 Jun 2021 04:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
Abducted class VIII student recovered from Palwal
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र से लापता हुई आठवीं कक्षा की छात्रा को पुलिस ने पलवल से बरामद कर लिया है। पुलिस ने किशोरी के पड़ोस में रहने वाले आरोपी युवक को भी काबू कर लिया है। युवक का नाम श्याम कुमार है। किशोरी के पिता ने श्याम सहित तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दी थी।
विज्ञापन

किशोरी के पिता की शिकायत पर श्याम कुमार सहित तीन के खिलाफ मंगलवार को अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। पिता ने पुलिस को बताया था कि उसकी 15 वर्षीय बेटी आठवीं कक्षा की छात्रा है। 23 जून की रात उसके बच्चे घर में अंदर सो रहे थे। करीब दो बजे उसकी आंख खुली तो बेटी घर पर मौजूद नहीं थी। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले श्याम कुमार, सौरभ व गौरव व अन्य के खिलाफ उनकी बेटी का अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने श्याम को पलवल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से छात्रा भी बरामद हो गई। थाना सराय प्रभारी अशोक का कहना है कि छात्रा का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed