{"_id":"68f28c2bcddd11060a0121da","slug":"aarti-won-the-silver-medal-in-the-20-kilometer-race-walk-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53828-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 20 किलोमीटर रेस वॉक में आरती ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 20 किलोमीटर रेस वॉक में आरती ने जीता रजत पदक
विज्ञापन
- तेलंगाना में चल रही राष्ट्रीय स्तर स्पर्धा में हासिल किया दूसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। तेलंगाना के हनमकोंडा स्थित जेएन स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शहर की आरती ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। राष्ट्रीय स्तर ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 20 किलोमीटर रेस वॉक में आरती ने दूसरा स्थान हासिल किया। उसने शानदार स्टेमिना और फिटनेस का परिचय देते हुए आसानी से 20 किलोमीटर की वॉक पूरी कर ली। आरती के अलाव राजस्थान की महिमा चौधरी पहले और मध्य प्रदेश की कोमल दूसरे स्थान पर रहीं।
फरीदाबाद के मीडिया खेल प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि महिमा चौधरी ने 1 घंटा 39 मिनट 28 सेकेंड और 83 माइक्रोन समय में यह रेस पूरी करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं आरती ने 1 घंटा 39 मिनट 55 सेकेंड और 93 माइक्रोन के समय के साथ रजत पदक और मध्य प्रदेश की खिलाड़ी ने 1 घंटा 43 मिनट 17 सेकेंड और 12 माइक्रोन के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।