फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   AAP's national executive member Dharamveer Bhadana joins BJP

Faridabad News: भाजपा में शामिल हुए आप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर भड़ाना

Thu, 28 Mar 2024 01:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 28 Mar 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
AAP's national executive member Dharamveer Bhadana joins BJP
- कहा, प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर थामा भाजपा का दामन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर भड़ाना केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और भाजपा नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने धर्मवीर भड़ाना को पटका पहनाकर भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया। भड़ाना इससे पहले दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।क
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने धर्मबीर भड़ाना और उनके साथियों का भाजपा परिवार में जुड़ने पर बधाई दी। जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि लगातार कार्यकर्ताओं के जुड़ने से भाजपा का परिवार बढ़ रहा है और धर्मवीर भड़ाना और सभी कार्यकर्ताओं के पार्टी में जुड़ने से निश्चित तौर पर पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना आम आदमी पार्टी की अपनी जिले की टीम के साथ भाजपा और मोदी में अपनी आस्था जताते हुए आज भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं, उनका स्वागत है। धर्मवीर भड़ाना और उनकी टीम के भाजपा के साथ जुड़ने से फरीदाबाद में भाजपा और मजबूती के साथ अपना परचम फहराएगी।
विज्ञापन


धर्मवीर भड़ाना 2014 में बसपा पार्टी से बड़खल विधानसभा से चुनाव लड़े थे। इसके बाद आम आदमी पार्टी का दामन थामकर 2019 में बड़खल विधानसभा से दोबारा प्रत्याशी बने थे। इस बार वह 10 हजार से अधिक वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे। धर्मवीर भड़ाना के साथ आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुनील ग्रोवर, जिला सचिव मेहरचंद, तेजवंत सिंह बिट्टू, जिला किसान सेल के अध्यक्ष हंसराज दायमा, जिला उपाध्यक्ष सुभाष बघेल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चंचल तंवर, तेजेंद्र हर्षाना, जसप्रीत सचदेवा, पंकज भड़ाना, अजय खटाना, दीपांशु शर्मा, मास्टर नरेश शर्मा आदि अन्य कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि हमने लोगों की आवाज को बुलंद किया है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिनका सपना है भारत को विकसित बनाना उनकी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है। इस अवसर पर प्रदेश के उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा, शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़, भाजपा जिला अध्यक्ष राज कुमार वोहरा, यशवीर डागर, सतीश फागना सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed