फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Aadhati, who came out on bail from the court, was shot

अदालत से जमानत पर रिहा होकर आए आढती को गोली मारी

Mon, 05 Apr 2021 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Aadhati, who came out on bail from the court, was shot
बल्लभगढ़ सब्जी मंडी में आढ़ती को गोली मारने पर जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी । - फोटो : Faridabad
पुरानी रंजिश में आढ़ती को गोली मारी
विज्ञापन

- जिला अदालत से 2007 में हत्या के मामले में मिली थी उम्रकैद की सजा
- पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने 2015 में दी थी जमानत
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। अदालत से जमानत पर बाहर आए एक आढ़ती पर सोमवार सुबह कुछ युवकों ने गोली चला दी। गोलीबारी में आढ़ती सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बल्लभगढ़ सब्जीमंडी में सुबह करीब छह बजे वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ऊंचा गांव निवासी 52 वर्षीय हेम सिंह सैनी की बल्लभगढ़ सब्जी मंडी में आढ़त है। उसकी गांव के निवासी हरकेश के परिवार से पुरानी रंजिश है। इसके चलते हेम सिंह सैनी ने हरकेश की वर्ष 2007 में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस पर जिला अदालत ने हेम सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद उसने जिला अदालत के फैसले को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में चुनौती दी। मामले में सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय ने वर्ष 2015 में हेम सिंह सैनी को जमानत दे दी और वह जेल से बाहर आ गया। तभी से वह आढ़त पर बैठता है। मंडी में मौजूद लोगों ने बताया कि सोमवार को सुबह हेम सिंह सैनी अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। आरोप है कि तभी हरकेश के बेटे लोकेश, चमन व हरिंद्र दुकान पर आए और हत्या के इरादे से हेम सिंह सैनी पर गोली चला दी। हमलावरों ने उनके ऊपर तीन फायर किए। एक गोली उसके हाथ पर लगी। आरोपियों ने सिर में पिस्टल के बट से भी हमला किया। इस दौरान मौके पर उपस्थित किसान प्रदीप और पल्लदार चंदन भी छर्रे लगने से घायल हो गए। सभी हमलावर गाड़ी से आए थे, साथ ऊंचा गांव निवासी चंदर व उसका बेटा सचिन भी साथ में था। हमले के बाद आरोपी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन

मंडी में मची अफरा-तफरी
सोमवार सुबह मंडी में गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। आरोपियों की गोली से घायल आढ़ती को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया गया। गोलीबारी की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व एफएसएल ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी की कैमरों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन
गोलीबारी मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें ऊंचा गांव निवासी लोकेश, उसके भाई चमन एवं हरिंद्र के अलावा चंदर और उसका बेटा सचिन शामिल हैं। आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है जो जगह-जगह छापामारी कर रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - जयवीर राठी, एसीपी सिटी

महिला पर चलाई गाली, बाल-बाल बची
फरीदाबाद। दो साल पुरानी रंजिश में मेवला महाराजपुर में एक व्यक्ति महिला पर गोली चला दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गई है। गांव मेवला निवासी रेखा ने पुलिस को दी शिकयत में बताया है कि शाम को वह गाय को चारा डालने अपने दूसरे प्लॉट में गई थी। इस दौरान नौ साल का भतीजा भी उसके साथ था। रास्ते में उन्हें गांव निवासी हरीश उर्फ बिट्टू खड़ा मिला। हरीश ने उनके ऊपर गोली चला दी। इसमें वे बाल-बाल बच गईं। महिला ने पुलिस को बताया कि हरीश से उनकी अभी कोई रंजिश नहीं है। करीब दो साल पहले कूड़ा डालने को लेकर कहासुनी जरूरी हुई थी। पुलिस को अनुमान है कि उसी रंजिश में आरोपी ने गोली चलाई है। पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला की इसी गांव के रहने वाले बलराम और सुभाष ने हरीश को कट्टा व कारतूस दिए थे। पुलिस ने ओरापियों की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed