{"_id":"67193622ee0300c7b90e19aa","slug":"a-youth-beat-up-a-policeman-for-stopping-him-from-committing-suicide-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-32670-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आत्महत्या करने से रोकने पर युवक ने पुलिसर्मी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आत्महत्या करने से रोकने पर युवक ने पुलिसर्मी को पीटा
विज्ञापन
बीपीटीपी थाना पुलिस ने मारपीट के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-75 स्थित पार्क लैंड सोसाइटी में मंगलवार रात आत्महत्या करने से रोकने पर एक युवक ने पुलिस की ही पिटाई कर दी। युवक फ्लैट के दरवाजे को बंदकर पंखे से फंदा लगाने का प्रयास कर रहा था। सूचना पर डायल-112 की टीम उसे बचाने मौके पर पहुंची थी। बीपीटीपी थाना पुलिस ने मारपीट के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर शाम डायल-112 की टीम गश्त पर थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि पार्कलैंड सोसाइटी स्थित फ्लैट में एक युवक आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है। उसने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा है। उसके माता-पिता बाहर से दरवाजा खोलने की मिन्नतें कर रहे हैं। डायल-112 की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पर पहुंची। उसने बड़ी मशक्कत से युवक को आत्महत्या करने से रोका। युवक ने पुलिस के कहने पर कमरे का दरवाजा खोला। उसके बाद गुस्से में साइकिल लेकर कहीं जाने लगा। पुलिस ने रोककर समझाने का प्रयास किया। इस पर युवक ने पुलिस पर हमला कर मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद डायल-112 की टीम युवक को काबू कर बीपीटीपी थाना पुलिस को सौंप दिया। बीपीटीपी थाना पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
15 करोड़ रुपये के लेनदेन में मारपीट
तिकोना पार्क स्थित एक निजी कार्यालय में मंगलवार शाम 15 करोड़ रुपये के लेनदेन में चल रहे समझौते के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। कोतवाली थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सुशील बंसल ने शिकायत देकर बताया कि उनका विनोद भाटी, अजय भाटी और यशपाल के साथ जमीन और 15 करोड़ रुपये का लेनदेन है। इस मामले में बैजू ठाकुर की अगुवाई में उनके कार्यालय पर मंगलवार को समझौता चल रहा था। विनोद भाटी और अजय भाटी ने सुशील बंसल पर हमला कर दिया। पहले उन पर फूलदान फेंका फिर बाहर से दोस्तों को बुलाकर जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में सुशील बंसल चोटिल हो गए। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।