{"_id":"6988d9d551ede29a9d0362b4","slug":"a-young-woman-was-injured-in-an-accident-before-her-wedding-she-suffered-a-broken-bone-when-a-swing-ride-collapsed-at-the-surajkund-mela-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-62428-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शादी से पहले हादसे का शिकार हुई युवती, सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से टूटी हड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शादी से पहले हादसे का शिकार हुई युवती, सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से टूटी हड्डी
विज्ञापन
आईआईटी छात्र प्रशांत की हालत में सुधार, दो महिला पुलिसकर्मी उपचाराधीन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले के अम्यूजमेंट पार्क में शनिवार शाम झूला गिरने से हुए हादसे में कई लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवती भी शामिल है, जिसकी 14 फरवरी को शादी तय है।
दुर्घटना में उसकी नाक की हड्डी टूट गई, जबकि साथ आए उसके भाई के चेहरे पर गंभीर चोट आने से प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ी। परिजनों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि दोनों मेले में घूमने आए थे और झूले पर बैठे थे, तभी यह हादसा हो गया। इसी घटना में राजस्थान के धौलपुर निवासी और आईआईटी दिल्ली के तृतीय वर्ष के छात्र प्रशांत भी गंभीर रूप से घायल हुए। उनके भाई रोहिताश ने बताया कि प्रशांत के कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है और सिर पर गहरी चोट लगने से 18 टांके लगाने पड़े। उन्होंने बताया कि प्रशांत का मेला आने का मन नहीं था, लेकिन दोस्तों के आग्रह पर वह यहां आया था। उसे सुप्रीम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पहले वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया। देर शाम मिली जानकारी के अनुसार उसकी हालत में सुधार है और डॉक्टरों की निगरानी जारी है।
हादसे के बाद घायलों को तुरंत सुप्रीम अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश को मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीके नागरिक अस्पताल रेफर किया गया। सुप्रीम अस्पताल में फिलहाल चार लोग भर्ती हैं, जिनमें प्रशांत के अलावा परविंदर शामिल हैं, जिन्हें सीने में चोट आई है। वहीं कॉन्स्टेबल शेफाली, एएसआई नीलम और एक अन्य महिला पुलिसकर्मी का उपचार जारी है तथा उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
बीके नागरिक अस्पताल में भर्ती घायलों में बदरपुर निवासी पूजा, दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी बलबीर और फरीदाबाद के सेहतपुर निवासी अनुज शामिल हैं, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कासगंज के रहने वाले हैं। पूजा के हाथ में चोट आई, अनुज के सिर में मामूली चोट लगी और बलबीर को हल्की चोटें आई थीं। उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई। वहीं सिपाही राजेश कुमार को रेलिंग से टकराने के कारण सीने में चोट लगने से दो पसलियां टूट गई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
घायल सिपाही राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे झूले पर लगभग 17 से 18 लोग सवार थे, तभी उसका हिस्सा टूटकर गिर गया, जिससे मेले में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और रविवार को अधिकारियों ने अस्पताल जाकर उनका हाल जाना। हादसे के बाद मेले में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।