फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A young man working at a shoe store was punched by a colleague.

Faridabad News: जूते की दुकान पर काम करने वाले युवक को सहकर्मी ने मारा मुक्का

Mon, 06 Oct 2025 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A young man working at a shoe store was punched by a colleague.
सीढ़ियों से गिरकर हुई मौत, एनआईटी एक मार्केट की वारदात
विज्ञापन

- वारदात के बाद आरोपी प्रशांत मौके से भागा

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी एक नंबर स्थित जूतों की दुकान पर दो कर्मचारियों के बीच रविवार शाम मामूली कहासुनी हो गई। इसी दौरान प्रशांत नामक कर्मी ने सहकर्मी 58 साल के केवल किशन भाटिया को मुक्का मार दिया। इससे किशन सीढ़ियों से असंतुलित होकर बेसमेंट में गिर गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं आरोपी प्रशांत मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम जांच कर रही है। परिवार के बयान लेने के साथ ही दुकान के कर्मचारियों के भी बयान लिए जा रहे हैं। एनआईटी एक मार्केट में सोहनलाल खत्री की जूतों की दुकान है। यहां पर 4 कर्मचारी काम करते हैं। इसी दुकान पर एनआईटी दो निवासी 58 साल के केवल किशन भाटिया काम करते थे। रविवार शाम लगभग 6 बजे प्रशांत अपने सहकर्मी के साथ दुकान के बेसमेंट में बने गोदाम में माल उतार रहा था। इसी दौरान केवल किशन ने प्रशांत पर जूते की डब्बा फेंक दिया जो उसके मुंह पर लगा। इसी को लेकर प्रशांत व केवल किशन में झगड़ा हो गया। आरोप है कि प्रशांत ने मुक्का मारा तो केवल किशन सीढ़ियों से बेसमेंट में गिर गए। बेहोशी की हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस अब परिजनों के बयान ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed