फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A young man who went to take Kanwar on a bike died in a road accident

Faridabad News: बाइक पर कांवड़ लेने गए युवक की सड़क हादसे में मौत

Mon, 21 Jul 2025 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to take Kanwar on a bike died in a road accident
तीन बहनों का था इकलौता भाई, दोस्त गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूर्या विहार की संजय काॅलोनी में रहने वाला युवक अपने दोस्त के साथ शुक्रवार की रात को बाइक पर सवार होकर हरिद्वार से कांवड़ लेने के लिए निकला था। रात करीब दो बजे मेरठ के पास किसी कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार युवक डिवाइडर से जा टकराए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरे का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान गुलशन नारायण सिंह (18)के रूप में हुई है। गुलशन तीन बहनों का इकलौता भाई था।





गुलशन के परिजनों ने बताया कि वह अपने दोस्त अमन के साथ 18 जुलाई की रात करीब 10 बजे बाइक पर कांवड़ लाने के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था। उनके साथ तीन और दोस्त भी दो बाइकों पर सवार होकर गए थे। जब वह मेरठ के पास पहुंचे तो कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी दी । टक्कर इतनी तेज थी बाइक डिवाइडर से जाकर टकरा गई। इस हादसे में बाइक चला रहे गुलशन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त अमन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


पर्स में रखे आधार कार्ड से हुई पहचान
यूपी पुलिस ने जब गुलशन की जेब को चेक किया तो उसके अंदर आधार कार्ड था। आधार कार्ड के जरिये गुलशन की पहचान हुई और फरीदाबाद स्थित परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन रात को पहुंचे । जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद फरीदाबाद लेकर आए। गुलशन अपने परिवार में तीन बहनों का इकलौता भाई था। वह अपनी सबसे बड़ी बहन से छोटा था। मृतक के पिता संतोष नारायण (52) की साल 2021 में बीमारी की वजह से मौत हो चुकी है। सबसे बड़ी बहन ज्योति (20) मूक बधिर है। छोटी बहन सपना (17) और प्रिया (10) पढ़ाई कर रहीं हैं। मृतक भी 12 वीं कक्षा का छात्र था। वह अपनी पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम काम भी करता था। गुलशन पहली बार कांवड़ लेने के लिए गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed