फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A young man who came to rob a pizza shop ran away after being recognized by throwing chilli powder

Faridabad: पिज्जा शॉप लूटने दुकान पर आया युवक, पहचाने जाने पर मिर्च पाउडर फेंककर भागा

Mon, 06 Mar 2023 06:08 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 06 Mar 2023 06:08 PM IST
सार

आरोपी का नाम पवन है वह अक्सर दुकान पर आता रहता है। इससे पहले कि आरोपी को काबू किया जाता गौरव और अमित की आंख में मिर्च पाउडर फेंककर भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी का तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A young man who came to rob a pizza shop ran away after being recognized by throwing chilli powder
पिज्जा

विस्तार

फरीदाबाद के सेक्टर-21सी मार्केट स्थित पिज्जा की दुकान में एक बदमाश चेहरे पर कपड़ा बांधकर लूट के इरादे से घुस गया। दुकान के प्रबंधक और कर्मचारियों ने आरोपी का विरोध किया और पकड़ने की कोशिश की। छीना झपटी में आरोपी के चेहरे से कपड़ा हट गया। कपड़ा हटते ही प्रबंधक ने आरोपी को पहचान लिया। इससे पहले कि कर्मचारी और प्रबंधक आरोपी को काबू कर पाते आरोपी प्रबंधक के ऊपर मिर्च पाउडर फेंककर भाग गया। मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गांव भैंसरावली निवासी गौरव ने पुलिस को बताया सेक्टर-21सी में डोमिनोज पिज्जा की दुकान पर प्रबंधक है। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक युवक चेहरे पर कपड़ा बांधकर दुकान में घुस गया। आरोपी ने आते ही प्रबंधक को जान से मारने की धमकी दी और काउंटर के गल्ले को खोलने लगा। गौरव ने हिम्मत दिखाई और कर्मचारी अमित की सहायता से युवक को धर लिया। खींचतान में उसके चेहरे से कपड़ा हट गया। गौरव ने आरोपी को पहचान लिया। आरोपी का नाम पवन है वह अक्सर दुकान पर आता रहता है। इससे पहले कि आरोपी को काबू किया जाता गौरव और अमित की आंख में मिर्च पाउडर फेंककर भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी का तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed