फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A young man was stabbed after an argument over the phone.

Faridabad News: फोन पर हुई कहासुनी के बाद युवक पर चाकू से वार

Wed, 01 Jul 2026 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
A young man was stabbed after an argument over the phone.
बहन के सहमति संबंध से नाराज था पीड़ित, बहन के पार्टनर से होता था विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। संजय कॉलोनी में बहन के सहमति संबंध में रहने से नाराज भाई की उसके पार्टनर से कहासुनी हो गई। फोन पर हुई बहस के बाद पार्टनर अपने साथियों के साथ युवक के घर पहुंचा और उस पर चाकू से दो वार किए। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

घायल सूरज के पिता ईश्वर शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बड़ी बेटी अपने पति से अलग रह रही है और पार्वती कॉलोनी निवासी अभिषेक के साथ सहमति संबंध में रहती है। इसको लेकर अभिषेक और उसके बेटे के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। परिजनों के अनुसार मंगलवार शाम करीब सात बजे दोनों के बीच फोन पर कहासुनी हुई। इसके कुछ देर बाद अभिषेक अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और उसके बेटे को बाहर बुला लिया। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि अभिषेक ने चाकू से उसके बेटे के पेट पर दो वार कर दिए। हमले के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से भाग गया।
विज्ञापन


परिजन घायल सूरज को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। ईश्वर शर्मा का आरोप है कि वारदात में अभिषेक के साथ अन्य युवक भी शामिल थे। उन्होंने संजय कॉलोनी पुलिस चौकी में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed