{"_id":"6ac28cd08b0cdf7f960ea0cb","slug":"a-young-man-was-crushed-by-a-tractor-over-a-land-dispute-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81783-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जमीन के विवाद में युवक को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जमीन के विवाद में युवक को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास
विज्ञापन
हालत गंभीर, बचाने पहुंचे कन्हैयालाल पर भी फरसे से हमला करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव डीग में चल रहे जमीन के विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर युवक को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास और सरिया व फरसे से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में पवन गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं तथा जबड़ा टूटने की बात कही गई है। वहीं, बीचबचाव कराने पहुंचे कन्हैयालाल के हाथ पर भी फरसे से कई वार किए गए। दोनों का सेक्टर-8 स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना सदर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, गांव डीग निवासी कुन्तेश, निशा, कन्हैयालाल और पवन का लक्ष्मीनारायण पक्ष के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस संबंध में 24 अगस्त को पुलिस में शिकायत दी गई थी। दोनों पक्षों के बयान के बाद तय हुआ था कि विवाद का निपटारा होने तक कोई भी पक्ष जमीन की जुताई नहीं करेगा। इसके बाद एसडीएम बल्लभगढ़ को भी शिकायत दी गई थी और मामले को तहसीलदार व जिला प्रशासन के स्तर पर भेजा गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, 30 सितंबर को लक्ष्मीनारायण, दयाकिशन, योगेश, अजय और कुछ महिलाएं खेत पर पहुंचीं। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक अमित के माध्यम से पवन को खेत पर बुलाया गया। पवन के पहुंचते ही ट्रैक्टर से टक्कर मार दी गई। इसके बाद आरोपियों ने उस पर लाठी, सरिया, लोहे के पाइप और फरसे से हमला कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पवन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।