{"_id":"68727615f7749c41620d3658","slug":"a-young-man-was-cheated-of-rs-5-lakh-while-paying-png-bill-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47037-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पीएनजी के बिल का भुगतान करते समय युवक से 5 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पीएनजी के बिल का भुगतान करते समय युवक से 5 लाख की ठगी
विज्ञापन
थाना साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पीएनजी के बिल का भुगतान करते समय एक युवक से 5 लाख की ठगी हो गई। व्यक्ति ने एपीके के जरिए भुगतान करने के लिए ओटीपी डाला। ओटीपी डालते ही उनके खाते से पैसे कट गए। थाना साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 16 निवासी हरीश पाल ने बताया कि उनके पास एक मैसेज आया। जिसमें पीएनजी का भुगतान के लिए कहा गया। उनका यूपीआई काम नहीं कर रहा था जिसके चलते उन्होंने एक नंबर पर कॉल किया और कॉल करने वाले व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजी। फाइल को इंस्टॉल करने के बाद भुगतान के लिए खोलने के लिए कहा गया और एक ओटीपी जनरेट किया गया। जिसके बाद उनके पास लिंक में तीन विकल्प दिए। जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग था। उन्होंने नेट बैंकिंग विकल्प चुना। उसमें ओटीपी दर्ज करने के बाद उनके खाते से 99500, 99 हजार , 98500, 1 लाख 99 हजार रुपये चार बार में कट गए। उन्होंने घटना के तुरंत बाद कोटक बैंक में जाकर धोखाधड़ी की सूचना दी। बैंक ने तुरंत उनकी नेट बैंकिंग सुविधा ब्लॉक कर दी। वहीं सेक्टर 17 स्थित साइबर अपराध थाने में भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई।