फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A young man was attacked with a knife on his neck while sleeping, serious

Faridabad News: सोते समय युवक की गर्दन पर चाकू से हमला, गंभीर

Mon, 13 Jul 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
A young man was attacked with a knife on his neck while sleeping, serious
-तिरखा कॉलोनी की वारदात, अज्ञात हमलावर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। तिरखा कॉलोनी में शनिवार सुबह सोते समय युवक की गर्दन पर अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आते देख हमलावर भाग गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान करण सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


घायल करण सिंह का आरोप है कि रंजिश में कॉलोनी के एक युवक ने उस पर हमला कराया। उसके अनुसार शनिवार सुबह करीब पांच बजे वह अपने प्लॉट में सो रहा था। इसी दौरान एक हमलावर वहां पहुंचा और उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर भाग गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया। हालांकि पुलिस का कहना है कि अस्पताल में दर्ज कराए गए आधिकारिक बयान में घायल ने किसी भी व्यक्ति का नाम नहीं लिया है। ऐसे में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घायल करण सिंह हाल ही में जेल से बाहर आया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज समेत सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed