फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A young man injured in a road accident died during treatment.

Faridabad News: सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Sat, 25 Oct 2025 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
A young man injured in a road accident died during treatment.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। नोएडा में सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक नोएडा की एक कंपनी में काम करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

गांव अरूआ चांदपुर निवासी घनश्याम (30) नोएडा की एक कंपनी में काम करता था। 27 सितंबर को वह बाइक पर सवार होकर अपने घर से ऑफिस जाने के लिए निकला था। नोएडा में नौरंगपुर के पास बने फ्लाईओवर पर सामने से आ रही एक पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह फ्लाईओवर से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। इस मामले की सूचना नोएडा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed