{"_id":"64ad8c06267200057c0836c6","slug":"a-young-man-died-of-electrocution-while-trying-to-save-a-bird-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-8833-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अलीगढ़ के ध्यानार्थ\nपक्षी को बचाने के चक्कर में युवक की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अलीगढ़ के ध्यानार्थ पक्षी को बचाने के चक्कर में युवक की करंट से मौत
Tue, 11 Jul 2023 10:36 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 11 Jul 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
तिगांव रोड अग्रवाल कॉलेज के सामने हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ। तिगांव रोड अग्रवाल कॉलेज के पास बिजली के तारों में फंसे पक्षी को बचाने के चक्कर में एक युवक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। थाना शहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक की पहचान मूल रूप से अलीगढ़ निवासी फहीम के रूप में हुई है। वह अपने भाई फरीद के साथ तिगांव रोड अग्रवाल कॉलेज के सामने कबाड़े की दुकान चलाता था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे किताबों की दुकान पर काम करने वाले पड़ोसी नवीन ने देखा मुथूट फाइनेंस बिल्डिंग के पास से गुजर रही तारों पर एक पक्षी फंसा हुआ था। नवीन ने ये बात फहीम को बताई और पक्षी को बचाने के लिए कहा। फहीम पक्षी को बचाने के लिए बिल्डिंग की छत पर चढ़कर उसने तारों को छुआ उसे जोर का करंट लगा और वह तारों से ही चिपक गया। काफी देर तक फहीम नीचे नही आया तो आस-पड़ोस के लोग ऊपर पहुंचे। फहीम तारों से चिपका पड़ा था। लोगों ने लकड़ी के डंडे से उसे तारों से छुड़ाया और अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।