{"_id":"68d927d67677ebe25903d680","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-train-while-crossing-the-railway-track-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52374-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
नीलम पुल के पास हुआ हादसा, नहीं हो पाई मृतक की पहचान, पुलिस टीम पहचान में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के नीलम पुल के पास रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। पुल के नीचे बने रेलवे ट्रैक को पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जीआरपी अधिकारियों ने बताया मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस टीम उसकी पहचान करने में जुटी है।
रविवार सुबह करीब 8.30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रेन मुख्य लाइन के जरिये मथुरा की ओर जा रही थी। ट्रेन जैसे ही नीलम पुल के नीचे से गुजर रही थी कि अचानक एक युवक भागकर रेलवे लाइन पार करने लगा और तेजी से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
हादसे के चलते ट्रेन के लोको पायलट ने डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर ट्रेन रोक दी और रेल अधिकारियों को संदेश देने के बाद आगे रवाना हो गई। वहीं, इसी के ठीक पीछे जा रही हीराकुंड एक्सप्रेस के लोको पायलट ने भी ट्रैक पर शव पड़ा देखा तो उसने 50 मीटर की दूरी पर ही ट्रेन रोक दी।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर पहुंची जीआरपी अधिकारियों ने शव के टुकड़ों को एकत्र कर रेलवे ट्रैक क्लीयर किया। इसके बाद ट्रेन मथुरा की ओर रवाना हुई। जीआरपी के जांच अधिकारी हीरालाल ने बताया कि अभी मृतक के पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 45 साल के आसपास बताई जा रही है।